बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति ज़िंटा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाए रखने के बाद अब प्रीति अपनी नई फिल्म वाइब के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रीति ज़िंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक बेहद स्टाइलिश और रंगीन पोस्टर साझा किया। नियोन लाइट्स से भरे इस पोस्टर में उनके साथ कुणाल केम्मु, स्पर्श श्रीवास्तव और नई अभिनेत्री वंशिका धीर नजर आ रहे हैं। पोस्टर का फन और यूथफुल अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है।
इस खास घोषणा में प्रीति ने अपना फेमस हैशटैग “#Ting” भी इस्तेमाल किया, जिसे देखकर फैंस पुराने दिनों में लौट गए। ‘कल हो ना हो’ के दौर से जुड़ा यह शब्द हमेशा से प्रीति की मुस्कान और उनकी चुलबुली पर्सनैलिटी की पहचान रहा है। एक्ट्रेस पहले भी कई बार बता चुकी हैं कि “Ting” उनकी स्माइल की आवाज़ है। ऐसे में उनकी वापसी के साथ इस हैशटैग का इस्तेमाल फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।
फिल्म ‘Vibe’ का निर्देशन और सह-निर्माण कुणाल खेमू कर रहे हैं। यह उनके करियर का एक बड़ा और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट माना जा रहा है। फिल्म को Amazon MGM Studios और Drongo Films का सपोर्ट मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक फुल ऑन एंटरटेनिंग एक्शन-कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें रोमांच, हास्य और स्टाइल का शानदार मेल देखने को मिलेगा।
प्रीति ज़िंटा की वापसी इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि पिछले कई सालों से वह फिल्मों में लीड रोल में नजर नहीं आई थीं। हालांकि सोशल मीडिया और आईपीएल के जरिए वह लगातार फैंस से जुड़ी रहीं, लेकिन अब उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी वापसी को लेकर खुशी जाहिर कर रहे हैं और इसे बॉलीवुड की सबसे दिलचस्प कमबैक स्टोरी बता रहे हैं!