जयपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 110 अपराधी गिरफ्तार, नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, March 31, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: राजधानी जयपुर में अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ा संयुक्त अभियान चलाकर अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसा है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देश और स्पेशल पुलिस कमिश्नर ऑपरेशन्स ओमप्रकाश की निगरानी में चारों जिलों में एनडीपीएस, आबकारी और जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 57 मामले दर्ज किए गए और 110 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

एनडीपीएस मामलों में पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी जिलों में व्यापक कार्रवाई की गई। जिला ईस्ट में 16 मामले दर्ज कर 34 गिरफ्तारी, वेस्ट में 12 मामले और 18 गिरफ्तारी, नॉर्थ में 12 मामले और 38 गिरफ्तारी, जबकि साउथ में 17 मामले दर्ज कर 20 आरोपियों को पकड़ा गया। इसके अलावा सीएसटी में 9 मामले दर्ज कर 9 गिरफ्तारियां की गईं। इस दौरान अवैध शराब की 9 पेटियां भी जब्त की गईं।

जयपुर पश्चिम में “ऑपरेशन वज्र प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशांत किरण के नेतृत्व में 110 टीमों और 386 पुलिसकर्मियों ने 28-29 मार्च को अभियान चलाया। राजेश कुमार की अगुवाई में 118 स्थायी वारंटियों और धारा 299 के मामलों का निस्तारण करते हुए 172 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 7 इनामी अपराधी भी शामिल हैं। कार्रवाई में एक पिस्टल और एक टोपीदार बंदूक भी बरामद हुई।

जयपुर दक्षिण में डीसीपी राजर्षि राज के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर 21 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त डीसीपी ललित शर्मा की निगरानी में 17 मामले दर्ज किए गए, जिनमें आरोपियों के पास से 537.40 ग्राम गांजा, 20.53 ग्राम स्मैक और नकदी बरामद हुई।

महेश नगर थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए 84 ग्राम गांजा के साथ आरोपी संजूसिंह को गिरफ्तार किया, जबकि एक पुराने मामले में 5000 रुपये के इनामी सुखराम बिश्नोई को भी पकड़ा गया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और सप्लाई चेन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.