जयपुर में सनसनी: पति ने पत्नी और 8 साल की बेटी की हत्या कर किया सरेंडर

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, March 12, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर जिले के बिचून गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और आठ साल की बेटी की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पत्नी के गले पर तलवार से हमला किया और शोर सुनकर जागी बेटी को भी गला दबाकर मार डाला। वारदात के बाद वह दोनों शवों के पास ही बैठा रहा।

पुलिस के अनुसार आरोपी सुरजीत सिंह (40) एक पत्तल-दोना बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले एक साल से टीबी की बीमारी से जूझ रहा था और आर्थिक तंगी के कारण परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे। घटना की रात घर पर सुरजीत, उसकी पत्नी सरोज देवी (35) और बेटी वंशिका (8) ही मौजूद थे, जबकि उसका बेटा और भाई एक शादी में गए हुए थे।

रात करीब साढ़े बारह बजे सुरजीत तलवार लेकर छत पर पहुंचा, जहां उसकी पत्नी और बेटी सो रही थीं। उसने पहले पत्नी के गले पर वार किया। आवाज सुनकर पास में सो रही बेटी जाग गई, जिसके बाद आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह सुबह तक वहीं बैठा रहा।

सुबह करीब छह बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों को आरोपी ने खुद बताया कि उसने दोनों को मार डाला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि आरोपी खुद मोखमपुरा पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.