जयपुर के SKIT कॉलेज को धमकी भरा ईमेल, बम और सुसाइड अटैक की चेतावनी

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, February 18, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर के जगतपुरा स्थित SKIT इंजीनियरिंग कॉलेज को धमकी भरे ईमेल ने हड़कंप मचा दिया है। कॉलेज प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में हैं। इस ईमेल में न केवल धमाकों की चेतावनी दी गई है बल्कि सांप्रदायिक टिप्पणी कर छात्रों में डर फैलाने की कोशिश भी की गई है।

ईमेल में दावा किया गया है कि परिसर में 6 RDX बम (IEDs) फिट कर दिए गए हैं। साथ ही श्रीलंकाई ईस्टर धमाकों जैसी सुसाइड अटैक (आत्मघाती हमले) की धमकी भी दी गई है। कुछ राजनीतिक और व्यक्तिगत नामों का जिक्र किया गया और तमिलनाडु पुलिस व अन्य विवादों को हवाला दिया गया। पुलिस फिलहाल इस ईमेल को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

धमकी देने वाले ने ईमेल में लिखा कि “सिर्फ मुस्लिम छात्रों को ही बाहर निकालें”, जो स्पष्ट रूप से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और दहशत फैलाने का प्रयास है। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि क्या यह किसी शरारती तत्व की साजिश है।

सुरक्षा एजेंसियां कॉलेज परिसर में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड के साथ गहन तलाशी अभियान चला रही हैं। साइबर सेल ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रेस कर “रमीज़ा हुसैन” नामक संदिग्ध का असली हैंडलर ढूंढने में जुटी है। पुलिस ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.