अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की बैठक आयोजित

Photo Source : self

Posted On:Saturday, October 25, 2025

जयपुर, 25 अक्टूबर 2025। अंता विधानसभा उपचुनाव के मध्यनज़र भारतीय जनता पार्टी के मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में उपचुनाव के दौरान पार्टी की प्रचार रणनीति, जनसंदेश अभियान, मीडिया समन्वय एवं सोशल मीडिया की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश मीडिया, सोशल मीडिया व आईटी विभाग प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल ने की। पोरवाल ने बताया कि पार्टी संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास, सुशासन और पारदर्शिता के संदेश को जनता तक पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

भाजपा प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल ने बताया कि भाजपा की मीडिया और आईटी टीम अंता उपचुनाव में पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी। वहीं बूथ स्तर तक डिजिटल नेटवर्क को मज़बूत करते हुए जनता के सीधे संवाद को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यात्मक उत्तर देने की रणनीति भी तय की गई। बैठक में प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, सोशल मीडिया संयोजक हीरेंद्र कौशिक, आईटी संयोजक अविनाश जोशी ने अपने विभाग के कार्य, रूप रेखा और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाएंगे और अंता उपचुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करेंगे।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.