NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, जयपुर में पुलिस से झड़प

Photo Source : Google

Posted On:Friday, May 22, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: राजस्थान में NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। पार्टी कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश मुख्यालय की ओर मार्च निकालना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।

प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में पोस्टर और बैनर थे, जिन पर “NEET पेपर कहां मिलेगा? बीजेपी के बाड़े में” जैसे नारे लिखे हुए थे। पुलिस कमिश्नरेट के पास शहीद स्मारक इलाके में पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

इस दौरान शाहपुरा विधायक मनीष यादव बैरिकेड पर चढ़ गए, जिन्हें पुलिस ने नीचे उतारा। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सड़क पर धरने पर बैठ गए, जबकि पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को पुलिस ने पीछे धकेल दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें भी आईं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि पेपर लीक का मामला सबसे पहले राजस्थान में सामने आया था, लेकिन राज्य सरकार ने जानबूझकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के भविष्य से जुड़े इतने गंभीर मामले में भी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.