जयपुर में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, काम पर जाते समय हुआ हादसा

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, February 12, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। चौराहे पर टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए व्यक्ति को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी इतवारी (45) के रूप में हुई है। वह करीब दो महीने से पत्नी के साथ जयपुर में रह रहा था और सुबह के समय गाड़ियों की साफ-सफाई का काम करता था। 9 फरवरी को सुबह करीब 5:30 बजे वह साइकिल से मेवाड़ अपार्टमेंट की ओर जा रहा था।

हल्दीघाटी मार्ग पर मेवाड़ अपार्टमेंट के सामने रोड क्रॉस करते समय महाराणा प्रताप सर्किल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। बाद में परिजन उसे उत्तर प्रदेश ले गए, जहां बुधवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.