राजस्थान में बढ़ी गर्मी की मार, बाड़मेर में पारा 38 डिग्री पार

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, March 4, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: राजस्थान में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। पश्चिमी जिलों में दिन के समय तेज और झुलसाने वाली गर्मी महसूस की गई। बाड़मेर में पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जिससे रात में मामूली ठंडक रही, लेकिन तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने क्या बताया?
इंडियन मेटियोरोलिजकल डिपार्मेंट के जयपुर केंद्र के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है तथा दिन के समय गर्मी और तेज रहेगी। पिछले 24 घंटों में आसमान साफ रहा और सुबह से ही तेज धूप निकली।

पिलानी, चित्तौड़गढ़, पाली, जैसलमेर, जोधपुर, फलौदी, बीकानेर, चूरू, नागौर, जालौर और लूणकरणसर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।

सभी प्रमुख शहरों में 31 डिग्री से ऊपर पारा

मंगलवार को अलवर में 31.4 डिग्री, जयपुर और उदयपुर में 33.9 डिग्री, सीकर में 32.5 डिग्री, श्री गंगानगर में 33.3 डिग्री, बारां में 32.9 डिग्री, हनुमानगढ़ में 31.2 डिग्री, सिरोही में 32.8 डिग्री और झुंझुनू में 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तेज गर्मी के चलते कई शहरों में पंखों का उपयोग शुरू हो गया है, जबकि पश्चिमी जिलों में कूलर और एसी भी चलने लगे हैं।

रात में हल्की ठंडक

दिन में गर्मी बढ़ने के बावजूद रात के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। चूरू, सीकर, अलवर, टोंक, करौली, दौसा, झुंझुनू और बारां में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा। फतेहपुर में सबसे कम 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिससे रात में कुछ जगहों पर हल्की ठंडक महसूस की गई।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.