Posted On:Tuesday, September 10, 2024
श्रीलंका की टीम ने कमाल कर दिया. इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट में श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया. सोमवार को चौथे दिन के पहले सत्र में श्रीलंका ने इंग्लैंड को खत्म कर दिया. श्रीलंका के सामने इंग्लैंड के गेंदबाज बेबस नजर आए. इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने निभाई. उन्होंने इंग्लैंड के घर में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया. इस शतक के साथ निसांका ने इतिहास रच दिया. रिकॉर्ड बनाने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी! पथुम निसांका इंग्लैंड में टेस्ट की चौथी पारी में शतक बनाने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं। निसांका ने अपनी शानदार पारी में 124 गेंदों में 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 102.42 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 127 रन बनाए. निसांका ने इससे पहले पहली पारी में शानदार अर्धशतक लगाया था. उन्होंने 51 गेंदों में 9 चौकों की मदद से कुल 64 रन बनाए. इस ऐतिहासिक पारी के लिए निसांका को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिए 219 रनों का लक्ष्य मिला. उसने पथुम निसांका के शतक और एंजेलो मैथ्यूज के नाबाद 32 रनों की बदौलत 41वें ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया. कुसल मेंडिस ने 37 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 39 रन और दिमुथ करुणारत्ने ने 21 गेंदों में 1 चौके की मदद से 8 रन बनाए। निसांका का दूसरा टेस्ट शतक खास बात यह है कि पथुम निसांका के करियर का यह सिर्फ दूसरा टेस्ट शतक है. उन्होंने अपने करियर के दूसरे शतक के साथ ही एक रिकॉर्ड कायम कर दिया है. 26 साल के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने अपने करियर में सिर्फ 11 टेस्ट खेले हैं. यह उनके टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर भी है.
जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी में जोरदार तेजी, 1750 रुपए महंगी हुई चांदी, 10 ग्राम गोल्ड की इतनी हुई कीमत
HDFC Bank के ग्राहकों को तगड़ा झटका! अब इतनी महंगी होगी आपकी होम लोन EMI
गिरते बाजार पर LIC का बड़ा दांव, लगा दिए 18,500 करोड़ रुपये
NCRB रिपोर्ट 2024: महिला अपराध में राजस्थान देश में नंबर-1, जयपुर बना सबसे असुरक्षित महानगर
‘NH404’ का अनोखा फर्स्ट लुक: राकेश बेदी की मज़ेदार और रहस्यमयी झलक ने बढ़ाई उत्सुकता
10 साल में तैयार होगा 17 लाख रुपये का फंड, जानिए पोस्ट ऑफिस RD का पूरा गणित
गरियाबंद सुशासन शिविर, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने प्रशासनिक उदासीनता पर उठाए कड़े सवाल, कलेक्टर को फोन उठाने की ...
ईरान-अमेरिका शांति वार्ता: 14 बिंदुओं वाले समझौते पर विचार; ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी तो ईरान ने दिखाए कड़े तेवर
ट्रंप के बयान से फिर शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा; निवेशकों के डूबे 4 लाख करोड़
क्रेमलिन में खौफ तख्तापलट के डर से पुतिन की सुरक्षा अभेद्य निजी स्टाफ पर भी कड़ी निगरानी
ट्रंप के बयान से फिर शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 4 लाख करोड़
गनिपुर में आंधी-बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना: तापमान गिरने से मिली राहत, कल से फिर चढ़ेगा पारा
Mumbai Indians के साथ क्या से क्या हो गया? IPL में नहीं देखा इतना बुरा समय
Team India: टी20 वर्ल्ड कप जिताकर भी सूर्यकुमार यादव की होगी छुट्टी, ये स्टार बनेगा नया कप्तान!
IPL 2026, खिलाड़ियों को अनजान लड़कियों से खतरा, होटल की होगी अचानक तलाशी, BCCI ने बनाए कड़े नियम
17 चौके-छक्के LSG के लिए मिचेल मार्श का सबसे तेज शतक, RCB के गेंदबाजों की लगाई क्लास
IPL 2026 सनराइजर्स हैदराबाद के 3 खिलाड़ियों ने ठोके 400 से ज्यादा रन, 81 छक्के मारे
आईपीएल 2026 रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस की शानदार जीत; वॉशिंगटन सुंदर के छक्के ने पंजाब किंग्स...
आईपीएल 2026 गिल का 'गआईपीएल 2026 गिल का 'गदर' और रबाडा का 'बदला'; गुजरात ने बेंगलुरु को 4 विकेट से द...
GT vs RCB गुजरात टाइटंस ने लिया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से बदला, 4 विकेट से हराया
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer