सर्दी-खांसी का सुपर फास्ट इलाज है यह जादुई पोटली
Source:
अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इंफेक्शन के खतरों को कम करते हैं। इससे गले की खराश को कम करने में मदद होती है और बलगम भी बाहर निकालने के लिए कारगर है।
Source:
अजवाइन की पोटली बनाने के लिए आपको 2 से 3 चम्मच अजवाइन के दाने, सूती या मलमल का कपड़ा और रबर बैंड या धागा चाहिए। ये सभी चीजें घर पर आसानी से मिल जाती हैं।
Source:
एक तवे या पैन में अजवाइन को हल्की आंच पर भूनें। इसके बाद इन भुनी हुई अजवाइन को मलमल के कपड़े में रखें और कपड़े को अच्छे से बांध लें, ऐसा करने से मसाला बाहर नहीं गिरता। आपकी पोटली तैयार है।
Source:
गर्म पोटली को हल्का या ठंडा करें ताकि यह स्किन पर गर्म न लगे। इसे अपनी चेस्ट, गले और नाक के पास घुमाएं। पोटली ठंडी होने पर उसे दोबारा गर्म करें और इस प्रक्रिया को दोबारा करें।
Source:
पोटली की गर्माहट से बंद नाक को खोलने में मदद होती है। इसे नाक के पास कुछ सेकंड के लिए रखें और लंबी सांस लें। इससे नाक की ब्लॉकेज भी दूर होती है और सांस लेने में आसानी होती है।
Source:
गले में पोटली से धीरे-धीरे ताप ले और सेखें। इससे खांसी कम करने में मदद मिलती है। इसकी गर्माहट से गले को आराम मिलता है और खांसी और खराश कंट्रोल करने में आराम मिलता है।
Source:
इसका इस्तेमाल बच्चों के लिए भी पूरी तरह से सेफ है। पोटली को बच्चों के लिए इस्तेमाल करते टाइम पोटली के टेंपरेचर को चेक करते रहें, ताकि बच्चों की सॉफ्ट स्किन पर जलन न हो।
Source:
2 से 3 दिन इस्तेमाल करके ही आपको फर्क नजर आने लगेगा। अगर आपको हमारी स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें।
Source:
Thanks For Reading!
देव दीपावली 2025 कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Find Out More
Find Out More
Opening
/webstories/dharma/देव-दीपावली-2025-कब-है-जानें-सही-तिथि -शुभ-मुहूर्त-और-महत्व/923