Jaipur Rural Drug Smuggling Bust: जयपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्विफ्ट कार से 44.250 किलो डोडा पोस्त बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

Photo Source : self

Posted On:Tuesday, November 24, 2026

जयपुर: जयपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 44.250 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार (RJ 60 CL 2077) जब्त की है। इस मामले में रेनवाल मांजी थाने में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई तस्करी की कार जयपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (IPS) हनुमान प्रसाद ने बताया कि जिले में युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से बचाने और मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दूदू) शिव लाल बैरवा के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी (फागी) अनिल कुमार डोरिया के निर्देशन में रेनवाल मांजी थानाधिकारी कमलेश चौधरी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। 23 नवंबर को टीम ने लित्तोड़ा से हरसुलिया मुख्य सड़क पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 44.250 किलो डोडा पोस्त मिला।

तीन आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी पुलिस ने मौके से जितेंद्र प्रजापत (20, निवासी बगरू), मुकेश गुर्जर (22) और सुनील गुर्जर (26, दोनों निवासी मौजमाबाद क्षेत्र) को गिरफ्तार कर लिया। रेनवाल मांजी थाने में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से तस्करी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस टीम-
1- श्री कमिेश लौधरी पु.लन. थानालधकारी रेनवाि माांजी
2- श्री कैिाश लांद हैडकालन. 575 पुलिस थाना रेनवाि माांजी
3- श्री मनोज कुमार हैडकालन. 310 पुलिस थाना रेनवाि माांजी
4- श्री अंकेश कालन. 2466 पुलिस थाना रेनवाि माांजी
5- श्री मोहर लसांह कालन. 2468 पुलिस थाना रेनवाि माांजी
6- श्री मनोज कुमार कालन. 231 पुलिस थाना रेनवाि माांजी
7- श्री राजु जालड कालन. 1769 पुलिस थाना रेनवाि माांजी
8- श्री अलयषेक कालन. 2540 पुलिस थाना रेनवाि माांजी
9- श्री सूरज कालन. लािक 1623 पुलिस थाना रेनवाि माांजी
10- श्री राजेन्‍द र लौधरी ईआर 112 वाहन लािक


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.