राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के जन्मदिवस के अवसर पर, उनके नेतृत्व में राजस्थान सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के दो स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कामां विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी कस्बे में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हमीद खान मेवाती जी ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। और 181 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विपुल गोपालगढ़, मंडल अध्यक्ष पहाड़ी श्री बच्चू छाबड़ी, मंडल अध्यक्ष गोपालगढ़ श्री राजेश सोनी, मंडल अध्यक्ष कैथवाड़ा मोहन श्याम यादव, सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक श्री आरिफ खान धीमरी, श्री राजवीर सिंह, अध्यक्ष बार एसोसिशन पहाड़ी, मंडल महामंत्री श्री कुलदीप बैंसला,श्री वीर सिंह सैनी,श्री सतीश बुंदेला,श्री जावेद खान दौसा, सूबेदार अजमल खान, डॉ. मंसूर अली सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।