भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रथम बैठक आयोजित, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदाधिकारियों से की चर्चा

Photo Source : Self

Posted On:Monday, December 8, 2025

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय जयपुर में रविवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थित रही। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय, संगठन की मजबूती तथा सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहितैषी और लोककल्याणकारी नीतियों पर उत्कृष्ट कार्य कर रही है। सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं सहित समाज के हर वर्ग के लिए नई योजनाएं शुरू कर रही है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, राइजिंग राजस्थान आयोजित करने तथा नई नीतियों के क्रियान्वयन पर तेज़ी से कार्य हो रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों से अपील की कि कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और मिथ्या प्रचार का तथ्यों के साथ मुकाबला करें, क्योंकि कांग्रेसी नेता असत्य का सहारा लेकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर ही संगठन मजबूत होता है और इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत 2028 में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ आपसी समन्वय बनाकर टीम भावना के साथ कार्य करें। पदाधिकारियों की निर्णय क्षमता ऐसी होनी चाहिए जो जनता के कल्याण में सहायक सिद्ध हो। संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का निर्माण अत्यंत आवश्यक है और यह एक सतत प्रक्रिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को अपने कार्य और उत्तरदायित्व का निरंतर आत्म-मूल्यांकन करते रहना चाहिए, जिससे संगठन और स्वयं दोनों को मजबूती मिलती है। बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान, सरकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंन्द्र पाल सिंह टीटी, मुकेश दाधीच, नाहर सिंह जोधा, बिहारी लाल विश्नोई, छगन माहुर, हकरू भाई मईडा, ज्योति मिर्धा, अल्का मूंदडा, सरिता गैना, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, कैलाश मेघवाल, भूपेंद्र सैनी, डॉ मिथिलेश गौतम, प्रदेश मंत्री नारायण मीणा, अजीत मांडण, डॉ अपूर्वा सिंह, आईदान सिंह भाटी, एकता अग्रवाल ,नारायण पुरोहित, सीताराम पोसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष डॉ श्याम अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय सचिव मुकेश पारीक, प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पूनियां, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, प्रवक्ता रामलाल शर्मा, कुलदीप धनकड, दशरथ सिंह, मदन प्रजापत, राखी राठौड़, स्टेफी चौहान, भाजपा आईटी प्रभारी अविनाश जोशी उपस्थित रहे।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.