महेंद्र जुनेजा /अभियान जयपुर वोकल्स : जयपुर के आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान में 9 मार्च को 201 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में पाकिस्तान से आए 11 निर्वासित परिवार और सनातन धर्म में लौटे 51 आदिवासी परिवार यजमान बनें। इस कार्यक्रम के प्रमुख संंयोजक और समाजसेवी रवि नैय्यर ने बताया कि, विभिन्न संगठनों से जुड़े 1200 यजमानों ने हवन में आहुति दी। करीब 20 हजार लोग संकीर्तन समारोह, गो-पूजन और गोवृत्ति का हिस्सा बने।
महर्षि दयानंद की 200वीं जयंती और आर्यसमाज की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर महर्षि दयानंद स्मृति भवन जोधपुर की ओर से 6000 गोकरुणानिधि पुस्तकें नि:शुल्क बांटी गई। कांगड़ी गुरुकुल हरिद्वार के पूर्व कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री महायज्ञ के ब्रह्मा होंगे। गौ सेवा परिवार समिति के अध्यक्ष चम्पालाल चौधरी गौ संकीर्तन करेंगे। कार्यक्रम के प्रचार के लिए 7 मार्च को वाहन रैली निकाली जाएगी। 8मार्च को मेहंदी और गीत-संगीत कार्यक्रम होगा।
गौ सेवा समिति एवं आर्य समाज के तत्वाधान में विश्व शांति एवं समाज कल्याण हेतु आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र भाजपा के प्रत्याशी रवि नैयर , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से प्रांत प्रचारक बाबूलाल जी, अखिल भारतीय गो सेवा प्रमुख शंकर लाल, क्षेत्रीय प्रौढ़ प्रमुख कैलाश चंद्र माननीय भाग संचालक अशोक जैन, प्रांत घोष प्रमुख बुद्धि प्रकाश, हरि शंकर, मोहित लाभी, आर्य समाज से आचार्य देवव्रत, अध्यक्ष आर्यवीर दल राजस्थान आचार्य जी वर्धन पंडित जानकी प्रसाद शर्मा नारायण देव शास्त्री अध्यक्ष मामडियाई गौशाला जैसलमेर द्वारा सनातन धर्म के लिए राजा पार्क दशहरा मैदान जयपुर पर 9 मार्च रविवार को आज राजस्थान का भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया।इस महायज्ञ में सर्व समाज के लोगों ने हवन में भाग लिया।यह यज्ञ 201 कुंडीय विशाल महायज्ञ किया गया।
यज्ञ स्थल पर एक साथ 900 जोड़े द्वारा साथ बैठकर यज्ञ किया गया ।इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। लोगों में इतना उत्साह था की 900 जोड़े बैठने के बाद भी लोग इंतजार में खड़े रहे कि शायद और कुछ व्यवस्था हो तो हम भी यज्ञ में बैठे। यज्ञ संपूर्ण होने के बाद भजन संध्या का कार्यक्रम भी हुआ इसमें भी लोगों ने बहुत उत्साह दिखाया और तन्मय होकर इस भजन संध्या का आनंद लिया । इस हवन कुंड में गवर्नर साहब ने भी भाग लिया। संपूर्ण आहुति होने के बाद प्रसादी का कार्यक्रम भी बहुत ही अद्भुत रह । हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की प्रशासन को लेकर भी बहुत अच्छी व्यवस्था का अरेंजमेंट किया गया था आदर्श नगर थाना केsho धर्म सिंह जी की पूरी टीम ने व्यवस्था को संभाले रखा और इस आयोजन का शांतिपूर्ण ढंग से समापन हुआ। इसमें आए हुए तमाम साधु संत एवं सनातन से जुड़े हुए सभी कार्यकर्ता एवं आर्य समाज सब का भरपूर योगदान रहा। गौ माता की जय के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठ।
समस्त व्यापारी वर्ग , हिंदू जागरण मंच एवं यूथ कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सनातन एवं गौ माता के प्रति सेवा भाव से इस यज्ञ में शामिल हए इस अवसर पर पार्षद एडवोकेट सुनील दत्ता,श्यामसुंदर सैनी ,मोहित सिंगल, विनय कूलवाल ,जन सेवक महेंद्र जुनेजा ,पीयूष अग्रवाल, राजन सिंह एवं समस्त आर्य समाजी गौ भक्त सम्मिलित हुए।
'यज व गाँ धरती के लिए वरदान हैं'
अमेरिका स्थित भारतीय राजदूतावास वॉशिंगटन डीसी में प्रथम सांस्कृतिक राजनयिक एवं भारतीय संस्कृति शिक्षक रहे डॉ. मोक्षराज ने बताया- यह एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन होगा जिसमें हजारों लोग धरती के दो वरदानों अर्थात् यज्ञ व गोपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए । यज्ञ में 24000 आहुतियां दी जाएंगी और हम गौ रक्षा के संकल्प को भी साकार होता हुआ दिखा। डॉ. मोक्षराज ने कहा कि धरती की रक्षा गौ व यज से ही संभव है।
इस मौके पर गौ सेवक चम्पालाल चौधरी, श्रीराम बजाज, रमेश बंसल, संजीव नारंग, जितेन्द्र सचदेव, सरदार परमजीत सिंह कपूर (लक्की), सरदार राजन सिंह, गुलशन सिंह (भोलू), नीरज अग्रवाल, घनश्याम चंदलानी, श्याम सुंदर सैनी, किशोर मक्कड़, जोगेंद्र मोतियानी, राहुल श्रीवास्तव, सुरेंद्र जैन, रजनीश गौड़, राजेंद्र नारंग, राजीव अरोड़ा, सुनील शर्मा, राजीव आहुजा, सुनील वर्मा, दिनेश (आशु) भाटिया, मयंक ठाकुरिया, पवन उपाध्याय, चंद्रशेखर चौधरी, रोहित गौतम, बबलू करौली, रामजीलाल शेरसिया, रामफुल मीणा, रोशन शर्मा, राहुल बंडवाला, कैलाश जारवाल, दिवांशु तिवारी, डॉक्टर राजसिंह बलराज चौधरी, आदि उपस्थित थे।