डोटासरा और कन्हैया कुमार जैसे लोग आज भी एक परिवार की कर रहे है खिदमत :— जितेंद्र गोठवाल

Photo Source : self

Posted On:Monday, April 21, 2025

जयपुर, 21 अप्रैल 2025। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं​ विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कांग्रेसी नेताओं द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में सफाई देते हुए प्रेसवार्ता करने पर पटलवार करते हुए कहा कि कितने आश्चर्य की बात है कि टुकडे—टुकडे गैंग के सरगनाओं में शुमार कन्हैया कुमार अब देश के भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए जांच एजेंसियों पर सवाल उठा रहे है। जिस कन्हैया कुमार की राष्ट्र के प्रति निष्ठा, लोकतंत्र और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता संदिग्ध हो, वो कन्हैया कुमार अब गांधी नेहरू परिवार की चरण चाटुकारिता के लिए देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे है। डोटासरा, कन्हैया कुमार जैसे लोग बस एक परिवार की खिदमत के अलावा कुछ ओर नहीं कर सकते। डोटासरा और कन्हैया कुमार किस हैसियत से सवाल कर रहे हैं। कन्हैया कुमार की देश के प्रति निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सम्मान देशवासी जेएनयू के प्रदर्शन में देख चुके है। भारतीय लोकतंत्र, भारतीय सरकार, न्यायपालिका और रक्षा, चुनाव आयोग, जांच एजेंसियों जैसे सभी महत्वपूर्ण अंगों की विश्वसनीयता पर हमला देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा, टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों को बेहतर ढंग से समझना चाहिए कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा पर निकल पड़ा है। हम भारत के लोग राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि नेशनल हेराल्ड की कंपनी एसोसिएट जनरल लोन नहीं चुका पाई तो कॉर्पोरेट षड्यंत्र करके गांधी परिवार के पास संपत्ति आ जाए इसके लिए यंग इंडिया नाम से एक कंपनी बनाई गई। यंग इंडिया कंपनी समाज सेवा नहीं करती है। यह तो कन्हैया और डोटासरा को पता होना चाहिए। 2008 में नेशनल हेराल्ड का पब्लिकेशन बंद हो गया कांग्रेस ने उसे 90 करोड रुपए दिए। एक राजनीतिक दल किसी प्राइवेट बॉडी को लोन नहीं दे सकती यह स्पष्ट नियमों का उल्लंघन है। 50 लाख रुपए में 90 करोड़ का राइट ऑफ हो जाना और करोड़ों की संपत्ति एक अनजानी सी कंपनी के हाथ चले जाना क्या यह ''गांधी मॉडल ऑफ डेवलपमेंट'' है ? इस कंपनी के 76 फीसदी शेयर सोनिया और राहुल गांधी के पास जाते है और 9 करोड़ के इक्विटी शेयर महज 50 लाख में ट्रांसफर कर दिए जाते है, यह बड़ा सवाल है। डोटासरा और कन्हैया कुमार को यंग इंडिया कंपनी के कार्यों पर भी चर्चा करनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा ​कि कन्हैया कुमार उस गांधी परिवार की तारीफे कर रहे है जिसने डॉ अंबेडकर का अपमान किया। जिस परिवार के राजीव गांधी ने दलितों के अधिकार आरक्षण के खिलाफ संसद में घंटों तक भाषण दिया। दलित विरोधी मानसिकता वाली कांग्रेस ने अल्पसंख्यक वर्ग तक का शोषण किया। अल्पसंख्यक लोगों को सिर्फ वोट बैंक मानकर यूज किया, लेकिन इन वर्गों का कभी भला नहीं किया। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग, हर समाज और हर समुदाय का उत्थान किया जा रहा है। बाबा साहब को सम्मान भी भाजपा और भाजपा समर्थित सरकारों के कार्यकाल में ही दिया गया। ऐसे में इनको हमारी जांच एजेंसियों पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.