शुभमन गिल-साई सुदर्शन ने 10वीं बार ठोका शतक, विराट-डिविलियर्स का रिकॉर्ड चकनाचूर

Photo Source :

Posted On:Friday, May 22, 2026

ईपीएल 2026 (IPL 2026) में गुजरात टाइटंस (GT) की सलामी जोड़ी शुभमन गिल और साई सुदर्शन का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इस जोड़ी ने एक बार फिर तूफानी शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 12.2 ओवर में 125 रनों की विस्फोटक साझेदारी कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही गिल और सुदर्शन ने आईपीएल इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करा ली है।

कोहली-डिविलियर्स के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 10 शतकीय साझेदारियां (किसी भी विकेट के लिए) करने वाली जोड़ी बन गई है। इस मामले में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की बराबरी कर ली है। जहां कोहली और डिविलियर्स की जोड़ी ने 10 शतकीय साझेदारियों के लिए 77 पारियां ली थीं, वहीं गुजरात की इस युवा जोड़ी ने यह कारनामा महज 46 पारियों में ही कर दिखाया है।

बतौर ओपनिंग जोड़ी तोड़ा वॉर्नर-धवन का रिकॉर्ड अगर सिर्फ ओपनिंग (सलामी) जोड़ी के तौर पर बात करें, तो आईपीएल में शुभमन गिल और साई सुदर्शन की यह 7वीं शतकीय साझेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने डेविड वॉर्नर-शिखर धवन और ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा जैसी खतरनाक जोड़ियों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। इन दोनों जोड़ियों के नाम बतौर ओपनर 6-6 शतकीय साझेदारियां दर्ज थीं, जिन्हें पीछे छोड़कर गुजरात के इन ओपनर्स ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.