Posted On:Saturday, June 11, 2022
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय और कर्म का देवता कहा गया है शनि अगर किसी व्यक्ति पर मेहरबान होते हैं तो उसे हर सुख सुविधा देते हैं वहीं नाराज होने पर व्यक्ति को सड़क पर ले आते हैं व्यक्ति की परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं लेती है ज्योतिष अनुसार व्यक्ति को जीवन में एक बार शनि की महादशा, ढैय्या और साढ़ेसाती का सामना जरूर करना पड़ता है ऐसे में व्यक्ति शनिदेव की कुदृष्टि और सजा से बचने के लिए शनिदेव की विधि विधान से पूजा करते है उन्हें जो चीजें पसंद होती है अर्पित करें जिससे शनि की कृपा बनी रहे। लेकिन कई बार पूजा के दौरान भी नसमझी में कुछ ऐसी चीजें कर जाते है जो शनिदेव को प्रसन्न करने की जगह नाराज कर देती है और फिर उनकी कोप का शिकार बनना पड़ता है तो आज हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। शनि पूजा में बरतें ये सावधानियां— शनिदेव की पूजा करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उनकी आंखों में देखकर पूजा न करें ऐसे में पूजा के समय या तो अपनी आंखें बंद कर लें या फिर उनके चरणों की तरफ देखकर पूजा करें। शनिदेव की आंखों में आंखे डालकर पूजा करने से उनकी दृष्टि आप पर ही पड़ने लगती है। शनिदेव की पूजा के दौरान तन कर न खड़े हों साथ ही पूजा के बाद जब वहां से हटते हैं तो उसी अवस्था में हटें, जैसे खड़े हैं शनिदेव को पीठ नहीं दिखानी चाहिए इससे वे नाराज हो जाते हैं। शनिवार के दिन शनिदेव की मूर्ति पर सरसों का तेल अर्पित किया जाता है ऐसे में लोग कई बार तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इस दौरान लोहे के बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए तांबा सूर्य का कारक है। शनिदेव की पूजा के समय दिशा का ध्यान भी जरूरी है वैसे तो लोग पूर्व दिशा की ओर मुंह करके पूजा करते हैं मगर शनिदेव पश्चिम के स्वामी है इसलिए शनिदेव की पूजा करते वक्त पश्चिम दिशा की ओर मुंह होना चाहिए।
जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से साइबर क्राइम रोकने के कदमों की विस्तृत जानकारी मांगी, 15 दिन में जवाब देने के निर्दे...
राजस्थान में 10,000 किलोग्राम विस्फोटक के मामले की जांच अब NIA करेगी, नागौर पुलिस ने मामला सौंपा
राजस्थान संपर्क पोर्टल की रिपोर्ट से उठा सवाल, छोटे जिलों ने शिकायत निस्तारण में मारी बाज़ी
जयपुर चांदपोल विवाद गहराया, विधायक बालमुकुंद आचार्य को जान से खतरे का दावा
राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, ठंड कमजोर तो गर्मी की आहट तेज
राजस्थान में सोना-चांदी महंगे, सराफा बाजार में एक बार फिर तेज उछाल
सावधान! आपकी रसोई में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपकी बिल्ली के लिए 'जहर', भूलकर भी न खिलाएं
भ्रामक है 'उल्टा चलने' का गणित: क्या वाकई 100 कदम पीछे चलना, 1000 कदम आगे चलने के बराबर है?
'धुरंधर' के साथ लौट आया बचपन का वह स्वाद: क्या आपने चखा 'दूध सोडा' का देसी तड़का?
अगर आप 60 दिनों तक रोज चबाएंगे अदरक का एक टुकड़ा, तो शरीर में होंगे ये बड़े बदलाव
कैंसर से जंग लड़ रहीं हिना खान ने रिकवरी पर दी अपडेट; विशेषज्ञों ने बताया पारिवारिक इतिहास और कैंसर ...
अंडे खाने से कैंसर का खतरा? FSSAI ने सोशल मीडिया के दावों को बताया 'भ्रामक' और गलत
भारतीय कौवे दुनिया के सबसे बुद्धिमान पक्षियों में शामिल: शोध में हुआ बड़ा खुलासा, आप भी जानें
विक्टोरिया बेकहम ने साझा किए अपनी शादी के राज: कहा- '26 साल में अगर आप नहीं बदले, तो समस्या है'
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer