Posted On:Tuesday, July 18, 2023
जयपुर में चचेरे भाई की छोटी बहन से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी उसे काम के बहाने अपने घर ले गया। उसने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। दो माह तक आरोपी नाबालिग बहन से डरा-धमका कर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की मां ने महेश नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. मामले की जांच SHO (महेश नगर) सरोज धायल कर रही हैं. पुलिस ने बताया कि गुर्जर की थड़ी महेश नगर निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले उसके चाचा के बेटे ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि करीब 2 महीने पहले आरोपी चचेरा भाई नाबालिग बेटी को काम के बहाने अपने घर ले गया था. घर में चाकू दिखाकर उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी चचेरे भाई ने उसे धमकी देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। चचेरे भाई की दरिंदगी से आहत पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को बताई. गुस्साए परिजनों ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ महेश नगर थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जयपुर चांदपोल विवाद गहराया, विधायक बालमुकुंद आचार्य को जान से खतरे का दावा
राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, ठंड कमजोर तो गर्मी की आहट तेज
राजस्थान में सोना-चांदी महंगे, सराफा बाजार में एक बार फिर तेज उछाल
राजस्थान संपर्क पोर्टल की रिपोर्ट से उठा सवाल, छोटे जिलों ने शिकायत निस्तारण में मारी बाज़ी
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से साइबर क्राइम रोकने के कदमों की विस्तृत जानकारी मांगी, 15 दिन में जवाब देने के निर्दे...
राजस्थान में 10,000 किलोग्राम विस्फोटक के मामले की जांच अब NIA करेगी, नागौर पुलिस ने मामला सौंपा
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से साइबर क्राइम रोकने के कदमों की विस्तृत जानकारी मांगी, 15 दिन में...
जयपुर मेट्रो फेज-2 को मिलेगी रफ्तार, एयरपोर्ट तक सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी पर सहमति
जयपुर में परीक्षा तनाव बना जानलेवा, 19 वर्षीय छात्र ने 12वीं मंजिल से कूदकर दी जान
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer