भाजपा का प्रयास भ्रष्टाचार मुक्त शासन, अपराध मुक्त राजस्थान और विकास की दृष्टि से नंबर वन राजस्थानः- मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म

Photo Source : Self

Posted On:Thursday, January 9, 2025

जयपुर, 09 जनवरी 2025: गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कांग्रेसी नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व कभी आलू से सोना निकालता है तो कभी काली दाल-पीली दाल में अंतर तक नहीं कर पाता। ऐसे में जिस तरह केंद्रीय नेतृत्व सारहीन बातें करता है, ठीक उसी तर्ज पर प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं की मति भी भ्रमित हो गई और ये लोग जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। कांग्रेसी नेता अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जनता को गुमराह करते हुए बयानबाजी कर रहे है। एसआई भर्ती को लेकर कांग्रेसी नेता लगातार बयानबाजी कर रहे है, इससे यह तो साबित हो गया कि पुर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई एसआई भर्ती में गडबड़ी हुई। यह एसआई भर्ती मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है इस लिए इसके संबंध में कुछ कहना उचित नहीं होगा। हम भ्रष्टाचार मुक्त शासन, अपराध मुक्त राजस्थान और विकास की दृष्टि से नंबर वन राजस्थान बनाएंगे।

गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि उपचुनावों में कांग्रेस पांच में से एक पर आई और भाजपा ने एक बढ़त बनाते हुए पांच सीटों पर विजय प्राप्त की, यह जनता को गुमराह करने का परिणाम है। कांग्रेसी नेताओं को यह तय करना चाहिए कि इनकी आपसी सिर फुटव्वल लड़ाई को समाप्त कर सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए। कांग्रेस नेता कहते है कि विधानसभा में देखेंगे, लेकिन जनता ने इनको मैदान में देख लिया। कांग्रेसी नेता अपनी ही पार्टी में अपनी राजनीति कैसे चमकाई जाए, इसको लेकर मीडिया में लगातार बयानबाजी कर रहे है।

गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। गरीबों को, किसानों को, महिलाओं को और युवाओं के विकास को केंद्रीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहे है। भाजपा का ध्येय, कर्त्तव्य और संकल्प है कि इन वर्गों का उत्थान करके राजस्थान को विकास की दृष्टि से नंबर वन बनाएंगे और 2047 के विकसित भारत में राजस्थान का नाम सर्वोच्च होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरकार के पहले ही साल में सफल राइजिंग राजस्थान समिट का आयोजन कर अपने नेक इरादों को भी जनता के सामने रख दिया। भाजपा सरकार से समिट में 35 लाख करोड़ के एमओयू किए गए, वहीं दूसरी ओर पुर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किए गए एमओयू धरातल पर उतरे तक नहीं।

गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि कांग्रेस के राज में गहलोत की नाक के नीचे राजधानी में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं होती रही, एक या दो नहीं 17 पेपरलीक हुए, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बस में परीक्षार्थियों को नकल कराई गई थी लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार ने पेपरलीक गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाने के साथ संगठित अपराधों पर नकेल कसने का कार्य किया। हाल ही में बीज निगम के पेपर को लीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन भजनलाल सरकार ने 14 माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया। यहां अगर कांग्रेस की सरकार होती तो यह पेपर भी लीक हो जाता। उन्होंने कहा कि मैं राजस्थान के युवाओं को विश्वास दिलाता हूं कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार युवाओं को 4 लाख सरकारी और 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार देने के लिए कटिबद्ध और संकल्पबद्ध है। ऐसे में युवाओं से आह्वान करता हूं कि कांग्रेसी नेताओं के बयानों में गुमराह या भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.