भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत के पिता के देहांत पर शोक व्यक्त किया, परिजनों को प्रदान किया संबल

Photo Source : self

Posted On:Thursday, August 28, 2025

पुष्कर, 28 अगस्त 2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ गुरुवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत के पुष्कर स्थित निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने रावत के पिता स्व.सूरज सिंह रावत जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। राठौड़ ने स्व. सूरज सिंह रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें इस दुःखद घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। राठौड़ ने कहा कि स्वर्गीय रावत एक सम्मानित, विनम्र और समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे, जिनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। पार्टी परिवार इस अपूरणीय क्षति में रावत परिवार के साथ है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.