जयपुर, 29 अक्टूबर 2025 भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच की अध्यक्षता में अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा मीडिया विभाग, सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपचुनाव की रणनीति, जनसंपर्क अभियान और प्रचार सामग्री के समन्वय पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच ने कहा कि अंता विधानसभा क्षेत्र की जनता तक भाजपा की
जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों की सही जानकारी जनता तक पहुँचाने से ही भाजपा का संदेश अधिक प्रभावशाली बनेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों को व्यापक रूप से प्रचारित करने और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार का तथ्यपूर्ण उत्तर देने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी विभाग के प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, भाजपा कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, सोशल मीडिया संयोजक हीरेंद्र कौशिक, आईटी संयोजक अविनाश जोशी, एडवोकेट खेमचंद शर्मा ने भी सुझाव साझा किए और उपचुनाव में भाजपा की प्रभावी जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।