भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस, आम पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

Photo Source : self

Posted On:Thursday, May 1, 2025

जयपुर, 01 मई 2025। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ समाज के प्रबुद्धजनों ने गुरुवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सभी का भाजपा परिवार में स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज देश का बुद्धिजीवी वर्ग हर राजनीतिक पार्टी के कार्य, वादे और उनकी विचारधारा का अध्ययन तथा चिंतन करता है। आज देश में भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी राजनीतिक पार्टी है जहां किसी परिवार की सेवा नहीं की जाती, बल्कि देश के आम नागरिकों को प्राथमिकता दी जाती है। ऐसे में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत और अभिनंदन है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि समाज के प्रबुद्धजन चिंतन मनन करते है कि कौन—सी राजनीतिक पार्टी देश को समृद्ध कर सकती है, देश का मान बढ़ा सकती है और देशवासियों को सुरक्षा दे सकती है। भाजपा ही देश में ऐसी पार्टी है जो एक परिवार का नहीं, देश के 140 करोड़ भारतीय के विकास की चिंता करती है। इस चिंतन मनन के बाद आज समाज का अधिकांश प्रबुद्धजन भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहा है। भाजपा परिवार में आने वाले प्रबुद्धजन अकेले नहीं है, इनका समाज में एक प्रभुत्व है और इनका आभामंडल भी है, इनके प्रभाव क्षेत्र में आने वाले भी भाजपा परिवार से जुड़ेगें। इससे भाजपा और मजबूत होगी तथा भाजपा को बल मिलेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का कथन जो आज हमारा दुश्मन है वो कल हमारा समर्थक बनें.., इस पर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में विधायक बाल मुकुंदाचार्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, भाजपा नेता रवि नैय्यर, चन्द्रमोहन बटवाडा ने नए सदस्यों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस दौरान वार्ड 95 पार्षद प्रत्याशी मनोज ठाकवानी, कांग्रेस महिला पूर्व महा​सचिव अंजना त्रिलोकानी, जवाहर नगर सेक्टर 2 अध्यक्ष रमेश हरपलानी, वार्ड उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मयंक त्यागी, लक्ष्मण टेकचंदानी, सेक्टर 4 अध्यक्ष गणेश राजपाल, मुरली पंजाबी सहित 34 गणमान्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.