राजस्थान न्यूज डेस्क !!! राजस्थान की सभी 25 सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं. बीजेपी ने 14, कांग्रेस ने आठ और अन्य पार्टियों ने एक-एक सीट जीती है. 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे हैं. पिछले दो चुनावों की तुलना में बीजेपी को यहां 11 सीटों का नुकसान हुआ है. वहीं कांग्रेस के लिए आठ सीटें जीतना संजीवनी से कम नहीं है. इसके अलावा सीपीएम, आरएलपी और बीएपी पार्टी ने भी एक-एक सीट जीती है.
केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम गहलोत के बेटे वैभव हरे हार गए
बीजेपी के केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बाड़मेर से चुनाव हार गए. यहां वह तीसरे नंबर पर रहे. कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी रवींद्र सिंह भाटी को 112524 वोटों से हराया. इसके अलावा सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालौर से चुनाव हार गए. बीजेपी के लुंबाराम चौधरी ने वैभव गहलोत को 201543 वोटों से हराया.
पूर्व सीएम वसुंधरा के बेटे दुष्यंत और महिमा की बड़ी जीत
झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन को 370989 वोटों से हराया. इसी तरह राजसमंद लोकसभा सीट पर बीजेपी की महिमा कुमारी ने कांग्रेस के दामोदर गुर्जर को हराया. महिमा ने 392223 वोटों की बड़ी जीत दर्ज की है.
इन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को मिली जीत
| सीट |
जीते |
हारे |
वोट का अंतर |
| बीकानेर |
अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा |
गोविंदराम मेघवाल, कांग्रेस |
55711 |
| जयपुर |
मंजू शर्मा, भाजपा |
प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेस |
331767 |
| अलवर |
भूपेंद्र यादव, भाजपा |
ललित यादव, कांग्रेस |
48282 |
| अजमेर |
भागीरथ चौधरी, भाजपा |
रामचंद्र चौधरी, कांग्रेस |
329991 |
| पाली |
पीपी चौधरी, भाजपा |
संगीता बेनीवाल, कांग्रेस |
244123 |
| जालौर |
लुंबाराम चौधरी, भाजपा |
वैभव गहलोत, कांग्रेस |
201543 |
| उदयपुर |
मन्नालाल रावत, भाजपा |
ताराचंद मीणा, कांग्रेस |
261608 |
| राजसमंद |
महिमा कुमारी, भाजपा |
दामोदर गुर्जर, कांग्रेस |
392223 |
| भीलवाड़ा |
दामोदर अग्रवाल, भाजपा |
डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस |
354606 |
| कोटा |
ओम बिरला, भाजपा |
प्रहलाद गुंजल, कांग्रेस |
41974 |
| झालावाड़-बारां |
दुष्यंत सिंह, भाजपा |
उर्मिला जैन, कांग्रेस |
370989 |
| जोधपुर |
गजेंद्र शेखावत, भाजपा |
करण सिंह, कांग्रेस |
115677 |
| जयपुर ग्रामीण |
राव राजेंद्र सिंह, भाजपा |
अनिल चोपड़ा, कांग्रेस |
1615 |
| चित्तौड़गढ़ |
सीपी जोशी, भाजपा |
उदयलाल आंजना, कांग्रेस |
389877 |
इन सीटों पर कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशी जीते
| सीट |
जीते |
हारे |
वोट का अंतर |
| श्रीगंगानगर |
कुलदीप इंदोरा, कांग्रेस |
प्रियंका बैलान, भाजपा |
88153 |
| चूरू |
राहुल कस्वां, कांग्रेस |
देवेंद्र झाझड़िया |
72737 |
| झुंझुनू |
बृजेंद्र ओला, कांग्रेस |
शुभकरण चौधरी, भाजपा |
18235 |
| भरतपुर |
संजना जाटव, कांग्रेस |
रामस्वरूप कोली, भाजपा |
51983 |
| करौली-धौलपुर |
भजनलाल जाटव, कांग्रेस |
इंदुदेवी, भाजपा |
98945 |
| दौसा |
मुरालीलाल मीणा, कांग्रेस |
कन्हैयालाल मीणा, भाजपा |
237340 |
| टोंक-सवाई माधोपुर |
हरीशचंद्र मीणा, कांग्रेस |
सुखबीर जौनापुरिया, भाजपा |
64949 |
| बाड़मेर |
उम्मेदाराम बेनीवाल, कांग्रेस |
रविंद्र सिंह भाटी, निर्दलीय |
118176 |
| सीकर |
अमराराम, सीपीएम |
सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा |
72896 |
| नागौर |
हनुमान बेनीवाल, आरएलपी |
ज्योति मिर्धा, भाजपा |
42225 |
| बांसवाड़ा |
राजकुमार रोत, बीएपी |
महेंद्रजीत सिंह मालवीया, भाजपा |
247054 |