जयपुर पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, रमा चोपड़ा और मोहन डागर को मिली हार

Photo Source : Google

Posted On:Friday, November 20, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर बढ़त बना ली है। भवानी निकेतन परिसर में जारी वोटों की गिनती में जिला प्रमुख रमा चोपड़ा और उप जिला प्रमुख मोहन डागर को हार का सामना करना पड़ा है। वार्ड 18 में कांग्रेस के सुनील कुमावत ने रमा चोपड़ा को शिकस्त दी। जिला परिषद की अब तक की गिनती में कांग्रेस 18 सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी को 4 सीटों पर बढ़त मिली है।

पंचायत समिति चुनावों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा है। आमेर, आंधी, झोटवाड़ा और शाहपुरा में पार्टी ने बोर्ड बनाने लायक सीटें जीत ली हैं। आमेर के 21 वार्डों में कांग्रेस को 11 सीटें मिली हैं। आंधी में 19 में से 12 सीटों के नतीजे घोषित हुए और सभी पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

झोटवाड़ा में कांग्रेस ने 15 में से 8 और शाहपुरा में 15 में से 10 वार्डों में जीत हासिल की है। सांगानेर पंचायत समिति में आरएलपी ने अपना बोर्ड बनाया है। जमवारामगढ़ में भी कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। यहां कुल 23 वार्डों में से 11 पर कांग्रेस जीत चुकी है और 7 सीटों के नतीजे आने बाकी हैं। वहीं, बीजेपी फागी और आंधी पंचायत समितियों में अब तक एक भी सीट नहीं जीत पाई है।

मतगणना की व्यवस्था को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि जिला परिषद सदस्यों के वोटों की गिनती के लिए पांच कमरे बनाए गए हैं। सभी 57 वार्डों की मतगणना के लिए 98 टेबल लगाई गई हैं। इन टेबलों पर वोटों की गिनती का काम जारी है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.