गौ सम्मान अभियान के तहत 17 दिसंबर को जयपुर में होगा सम्मेलन, मुख्यमंत्री को सौंपेंगे प्रार्थना पत्र

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, November 26, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: राजसमंद के आमेट में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 17 दिसंबर को जयपुर के विद्याधर नगर में गौ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर अभियान की टीम ने आमेट में बैठक की। इस दौरान ग्रामीणों को सम्मेलन के बारे में जानकारी दी गई और ज्यादा से ज्यादा संख्या में जयपुर पहुंचने की अपील की गई।

अभियान के राजसमंद जिला प्रभारी जेठू सिंह राजपुरोहित ने बताया कि गौ सम्मान की मांग को लेकर देशभर में चरणबद्ध तरीके से प्रार्थना पत्र सौंपे जा रहे हैं। अभियान के पहले चरण में तहसील स्तर और दूसरे चरण में जिला स्तर पर प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं।

तीसरे चरण में मुख्यमंत्री को सौंपेंगे प्रार्थना पत्र

जेठू सिंह राजपुरोहित ने बताया कि अभियान के तीसरे चरण के तहत 17 दिसंबर को जयपुर के विद्याधर नगर में सम्मेलन होगा। इसमें मुख्यमंत्री को राज्य स्तर का प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा। सम्मेलन में लाखों गौभक्तों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को लेकर टीम आमेट पहुंची और बैठक के जरिए लोगों को अभियान से जुड़ने, अधिक से अधिक हस्ताक्षर करवाने और जयपुर सम्मेलन में शामिल होने की अपील की।

ये रहे मौजूद बैठक में संभाग प्रभारी नंदकिशोर तेली, कन्हैयालाल टेलर, धर्मेश काका, हिम्मत किर, नरेंद्र सिंह सोलंकी और इंद्रमल किर सहित कई लोग मौजूद रहे।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.