जयपुर में अंतरराष्ट्रीय चरस तस्करी का खुलासा, नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, February 12, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: राजधानी जयपुर में चरस तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। आमेर थाना पुलिस ने 1 किलो 344 ग्राम चरस के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी को प्राचीन चामुण्डा माता मंदिर के पास, चिमनपुरा-दिल्ली हाईवे रोड से पकड़ा गया। उसकी पहचान मूल रूप से नेपाल के राड़सी निवासी और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रह रहे 43 वर्षीय पहल सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी मुलाकात तीन साल पहले कुल्लू की सब्जी मंडी में भावना नाम की एक महिला से हुई थी। कुछ समय बाद वह नेपाल लौट गया। चार महीने पहले उसी महिला ने उससे संपर्क कर जयपुर में एक पैकेट पहुंचाने के बदले 20 हजार रुपये और यात्रा खर्च देने का प्रस्ताव दिया, जिसे आर्थिक तंगी के चलते उसने स्वीकार कर लिया।

आरोपी नेपाल से बस के जरिए दिल्ली और वहां से जयपुर पहुंचा। उसे आमेर के कुंडा क्षेत्र में खेप की डिलीवरी करनी थी, लेकिन बस से उतरने के बाद संपर्क करने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी वह एक बार इसी तरह चरस की सप्लाई कर चुका था।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि इस मामले में नेपाल से संचालित तस्करी नेटवर्क के संकेत मिले हैं। पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम नेपाल भेजी जाएगी। मामले की गहन जांच जारी है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.