शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां एक ओर भक्तिमय माहौल है, वहीं दूसरी ओर सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। 25 सितंबर 2025 को सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि गिरावट के बावजूद, सोने की कीमत अब भी 1 लाख रुपये प्रति 100 ग्राम से ऊपर बनी हुई है।
गुड रिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, आज सोने की कीमत में 930 रुपये से लेकर 9300 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन के मुकाबले यह गिरावट कहीं अधिक है, क्योंकि उस समय यह गिरावट 300 से 3200 रुपये के बीच थी।
10 ग्राम सोना कितना सस्ता हुआ?
आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 930 रुपये सस्ता होकर 114440 रुपये पर आ गया है। कल इसकी कीमत 115370 रुपये थी।
22 कैरेट का 10 ग्राम सोना 850 रुपये सस्ता होकर 105750 रुपये हो गया, जबकि बीते दिन इसका रेट 106600 रुपये था।
वहीं 18 कैरेट का 10 ग्राम सोना 700 रुपये सस्ता हुआ है और अब इसकी कीमत 85830 रुपये रह गई है, जबकि कल यह 86530 रुपये था।
100 ग्राम सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट
-
24 कैरेट सोने की कीमत में 9300 रुपये की गिरावट आई है, जिससे अब यह 11,44,400 रुपये पर आ गया है।
-
22 कैरेट का 100 ग्राम सोना 8500 रुपये सस्ता होकर 10,57,500 रुपये पर पहुंच गया है।
-
वहीं 18 कैरेट का 100 ग्राम सोना अब 7000 रुपये की कमी के बाद 8,58,300 रुपये में मिल रहा है।
8 ग्राम सोने पर भी राहत
छोटी मात्रा में सोना खरीदने वालों के लिए भी अच्छी खबर है।
-
24 कैरेट का 8 ग्राम सोना आज 744 रुपये सस्ता होकर 91,552 रुपये पर आ गया है।
-
22 कैरेट का 8 ग्राम सोना 680 रुपये सस्ता होकर 83,290 रुपये में बिक रहा है।
-
18 कैरेट का 8 ग्राम सोना 560 रुपये की कमी के बाद 68,664 रुपये में मिल रहा है।
प्रमुख शहरों में सोने का आज का रेट
शहर |
24 कैरेट (प्रति ग्राम) |
22 कैरेट |
18 कैरेट |
दिल्ली |
₹11449 |
₹10505 |
₹8598 |
मुंबई |
₹11444 |
₹10490 |
₹8583 |
लखनऊ |
₹11459 |
₹10505 |
₹8598 |
पटना |
₹11449 |
₹10495 |
₹8658 |
चंडीगढ़ |
₹11449 |
₹10505 |
₹8598 |
सोने की गिरती कीमतों के कारण
विशेषज्ञों का मानना है कि हाल ही में अमेरिका और वैश्विक बाजारों में चल रही अनिश्चितता, डॉलर में मजबूती और निवेशकों का रुझान बदलने से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। नवरात्रि और आगामी त्योहारों को देखते हुए यह गिरावट ग्राहकों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है।