11 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि मंगलवार सुबह 8:15 बजे तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। 11 मार्च को सुबह 2:16 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही मंगलवार रात 2:16 बजे तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 11 मार्च को भौम प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
11 मार्च  2025 का शुभ मुहूर्त
	- फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि- 11 मार्च 2025 को सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी
 
	- सर्वार्थ सिद्धि योग- 11 मार्च 2025 को देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक 
 
	- आश्लेषा नक्षत्र- 11 मार्च 2025 को देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक
 
	- 11 मार्च  2025 व्रत-त्यौहार- भौम प्रदोष व्रत
 
राहुकाल का समय
	- दिल्ली- दोपहर बाद 03:29 - 04:58 तक
 
	- मुंबई- दोपहर बाद 03:48 - 05:17 तक
 
	- चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:30 - 04:59 तक
 
	- लखनऊ- दोपहर बाद 03:15 - 04:43 तक
 
	- भोपाल- दोपहर बाद 03:29 - 04:58 तक
 
	- कोलकाता- दोपहर 02:45 - 04:15 तक
 
	- अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:48 - 05:17 तक
 
	- चेन्नई- दोपहर बाद 03:19 - 04:49 तक
 
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
	- सूर्योदय- सुबह 6:35 am
 
	- सूर्यास्त- शाम 6:26 pm