Posted On:Friday, October 7, 2022
दोस्तों, मदर टेरेसा को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि गरीबों तथा वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं । आपको बता दें कि, मदर टेरेसा को 7 अक्टूबर 1950 को वेटिकन से 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरुआत उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) से की। मदर टेरेसा द्वारा स्थापित की गई पहली संस्था में केवल 13 सदस्य थे, लेकिन उनसे जुड़े लोगों के सेवाभाव और गरीबों के लिए कुछ करने के जज्बे के दम पर आज संस्थान से जुड़े लाखों लोग देशभर में सैकड़ों अनाथालय, अस्पताल और धर्मार्थ केन्द्रों का संचालन कर रहे हैं। आज के दिन यानी 7 अक्टूबर 1586 को मुगल बादशाह अकबर की सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया। चक वंश के शासक युसुफ शाह चक के आत्मसमर्पण करने के कारण कश्मीर पर मुगलों का कब्जा। आज के दिन यानी 7 अक्टूबर 1708 को सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का नांदेड़ में निधन। उनपर अफगानिस्तान के एक हत्यारे गुल खान ने 19 सितंबर को चाकू से हमला किया था आज के दिन यानी 7 अक्टूबर 1914 को ठुमरी और गजल की बेहतरीन गायिका बेगम अख्तर का जन्म। अपनी विशिष्ट आवाज एवं अनूठे अंदाज के दम पर बेगम अख्तर ने गायकी में प्रसिद्धि हासिल की। आज के दिन यानी 7 अक्टूबर 1931 को दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले डेसमंड टूटू का जन्म। 1984 में उन्हें नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आज के दिन यानी 7 अक्टूबर 1950 को मदर टेरेसा ने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की। पहला केन्द्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में खोला गया। आज के दिन यानी 7 अक्टूबर 1996 को केबल न्यूज नेटवर्क फॉक्स न्यूज चैनल की अमेरिका में शुरुआत। आज के दिन यानी 7 अक्टूबर 2001 को अफगानिस्तान पर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के विमानों ने गोलीबारी की। 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों से आहत अमेरिका ने तालिबान के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।
जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से साइबर क्राइम रोकने के कदमों की विस्तृत जानकारी मांगी, 15 दिन में जवाब देने के निर्दे...
राजस्थान में 10,000 किलोग्राम विस्फोटक के मामले की जांच अब NIA करेगी, नागौर पुलिस ने मामला सौंपा
राजस्थान संपर्क पोर्टल की रिपोर्ट से उठा सवाल, छोटे जिलों ने शिकायत निस्तारण में मारी बाज़ी
जयपुर चांदपोल विवाद गहराया, विधायक बालमुकुंद आचार्य को जान से खतरे का दावा
Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 10 December 2025: आज इस समय रहेगा भद्रा का साया, जानें राहुकाल से ले...
Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 4 December 2025: आज है मार्गशीर्ष पूर्णिमा, इस समय रहेगा भद्रा का सा...
Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 3 December 2025: अशुभ परिघ योग से होगी दिन की शुरुआत, पढ़ें बुधवार क...
Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 2 December 2025: मत्स्य द्वादशी और भौम प्रदोष व्रत पर 1 घंटे तक रहेग...
Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 1 December 2025: मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती पर रहेगी भद्रा, जानें ...
Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 30 November 2025: अशुभ वज्र योग से होगी दिन की शुरुआत, जानें शुभ मुह...
Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 29 November 2025: हर्षण योग से होगी दिन की शुरुआत, जानें शुभ मुहूर्त...
Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 28 November 2025: मासिक दुर्गाष्टमी पर मंडराया भद्रा का साया; जानें ...
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer